फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पति- प्यास लगी है पानी लेकर आओ, पत्नी का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 02 Sep 2023 04:22 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Majedar Chutkule in Hindi:  जिस तरह अच्छी हवा और अच्छा खानपान स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी होता है। उसी प्रकार हमारी हंसी भी हमें सेहतमंद रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। यही वजह है कि लोगों को सुबह-शाम हंसने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। हंसने से हमारा मन खुश रहता है और हमारे अंदर सकारात्मकता आती है। इसलिए हम आपके लिए रोजाना कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी हम आपके लिए धमाकेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

पति- प्यास लगी है पानी लेकर आओ...
पत्नी- क्यों ना आज तुम्हें मटर पनीर और शाही पुलाव बनाकर खिलाऊं...
पति- वाह.... वाह! मुंह में पानी आ गया..
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी 
बस इसी से काम चला लो।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने कहां- आज में दुख में एक शायरी सुनाना चाहता हूं
बंता- हां हां.. इरशाद
अर्ज किया है… डाली ने डाली पर
नजर डाली, किसी ने इस पर डाली,
किसी ने उस पर डाली, हमने जिस
पर नजर डाली, उसके बाप ने उसकी
शादी कहीं और कर डाली।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- टिटू बताओ..अकबर ने कब तक शासन किया था?
टिटू- सर जी..
पेज नंबर 14 से लेकर पेज नंबर 22 तक।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- आज फिर मुझे आलिया भट्ट
को किस करने को दिल कर रहा है।
बंता- क्या ??तुम आलिया को
पहले किस कर चुके हो ? संता:- नहीं,
एक बार पहले भी दिल किया था !
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बैंक मैनेजर- ये कैसे हस्ताक्षर हैं?
टोलू - यह हस्ताक्षर मेरी दादी के हैं।
बैंक मैनेजर- ऐसा अजीब हस्ताक्षर? नाम क्या है उनका?
टोलू- जलेबी बाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें