फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: जब पत्नी मायके से वापिस आई, फिर जो हुआ जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 02 Sep 2023 04:03 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes And Chutkule in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए इंसान को तनाव मुक्त रहना बेहद जरूरी है। मानसिक तनाव और चिंता को दूर करने के लिए सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। इंसान को स्वस्थ रखने में हंसी की बड़ी भूमिका होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। आप हंसने और मुस्कुराने के लिए नीचे दिए गए मजेदार जोक्स को पढ़ सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला....

डॉक्टर का एक पड़ोसी बहुत नशेड़ी था और जमकर शराब पीता था
डॉक्टर बोला: शराब का नशा धीरे-धीरे इंसान को मार देता है।
नशेड़ी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- तो डॉक्टर साहब मुझे कौन सा मरने की जल्दी है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पहला दोस्त- यार, सुन 2nd year का रिजल्ट आ गया क्या?
दूसरा दोस्त (गोलू)- आप कौन? अच्छा तू, तमीज से बात कर।
पहला दोस्त- क्यों ?
दूसरा दोस्त (गोलू)- क्योंकि अब मैं तेरा senior हूं।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी मायके से वापिस आई,
पति दरवाजा खोलते हुए जोर-जोर से हंसने लगा,
पत्नी- ऐसे क्यो हंस रहे हो।
पति- गुरुजी ने कहा था कि जब भी मुसीबत सामने आए
उसका सामना हंसते हुए करो।
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीटी ने चिंटू को प्लेटफॉर्म पर पकड़ लिया, 
टीटी- टिकट दिखाओ, 
चिंटू- मैं ट्रेन में आया ही नहीं, 
टीटी- क्या सबूत है? 
चिंटू- सबूत यही है कि मेरे पास टिकट नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा।
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।
लड़की वालों ने कहा, 'सीमा की आवाज कोयल जैसी है,
उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।'
हरीश ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें