फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- अगर मैं खो गई तो तुम क्या करोगे? पतिदेव की बात सुनकर हो गई बेहोश

Thu, 23 Mar 2023 12:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Majedar Chutkule - फोटो : amar ujala
Husband Wife Funny Jokes: हंसने से आप तनाव से मुक्ति पाते हैं और खुश रहते हैं। इसके साथ ही आपके चेहरे पर मुस्कान रहती है। हल्की हंसी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इसलिए हंसना हर तरह से फायदेमंद और जरूरी है। हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे। 

टिल्लू- दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी- मुझसे बातें कर ले...!
टिल्लू- दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी- नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!
टिल्लू- पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी- नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...! 
टिल्लू- फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...! 
दादी- फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...। 
 टिल्लू- तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे। 
दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले...!
विज्ञापन

2 of 5
Majedar Chutkule - फोटो : iStock
पत्नी- अगर मैं खो गई तो तुम क्या करोगे ?
पति- मैं अखबार में इश्तिहार दूंगा ।
पत्नी- तुम कितने अच्छे हो, क्या लिखोगे ?
पति- जिसको मिले उसकी
पतिदेव की बात सुनकर पत्नी उसी जगह पर बेहोश हो गई।
 
विज्ञापन

3 of 5
Majedar Chutkule - फोटो : iStock
पत्नी- आपने कुछ सुना... 
पति- क्या...? 
पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी आज वो मर गए 
पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था...

Funny Jokes: जीजा-साली के मजेदार चुटकुले पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
Majedar Chutkule - फोटो : iStock
एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया 
पुलिसवाला- रुको !! 
औरत- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं 
पुलिसवाला- अहा! इस दिन के इंतज़ार में तो मैं कई सालों से था, चलो, अब लिखो मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नहीं तोडूंगी, 100 बार...

Funny Jokes: पति-पत्नी के जोक्स पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Majedar Chutkule - फोटो : iStock
प्रेमिका- हम कहां जा रहे हैं? 
प्रेमी- बेबी, लॉन्ग ड्राइव पर... 
प्रेमिका- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया? 
प्रेमी- डार्लिंग, मुझे भी अभी-अभी पता चला... जब ब्रेक फेल हो गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें