फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- क्या सुन रहे हो? पति ने दिया गजब का मजेदार जवाब

Mon, 18 Aug 2025 02:09 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Funny Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।

रेडियो पर बिजी पति से पत्नी ने कहा- क्या सुन रहे हो? 
पति- मोदी जी के मन की बात
पत्नी- मेरी तो कभी नहीं सुनते 
पति- तुम जो कहती हो उसे मन की बात नहीं,
मन की भड़ास कहते हैं.....

पत्नी- तुम चुकंदर खाया करो
पति- क्यों
पत्नी- इसे खाने से खून अच्छा लाल और गाढ़ा होता है
पति- अच्छा अब तुम्हें खून भी हाई क्वालिटी का पीना है.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक बार एक व्यक्ति ने मौत के बाद स्वर्ग का दरवाजा खटखटाया
अंदर से आवाज आई- क्या तुम शादीशुदा हो?
आदमी- जी हां
अंदर से फिर आवाज आई- तुम अंदर आ सकते हो
तुमने शादी करके दुनिया में काफी सजा पाई है
उसके बाद दूसरे आदमी ने दरवाजा खटखटाया
तो अंदर से आवाज आई- क्या तुम शादीशुदा हो?
दूसरा आदमी- जी हां, मेरी दो बार शादी हो चुकी है
अंदर से आवाज आई- भाग जाओ, यहां बेवकूफों के लिए जगह नहीं है.....
विज्ञापन

3 of 5
डॉक्टर मरीज के चुटकुले - फोटो : Freepik

डॉक्टर- क्या हुआ बताओ
लड़की- कुछ नहीं, तुम नहीं समझोगे
डॉक्टर (गुस्से में)- में डॉक्टर हुं, तेरा बॉयफ्रेंड नहीं
डॉक्टर की बात सुनकर लड़की की बोलती बंद हो गई.....


Jokes In Hindi: ऑनलाइन क्लास लेती बेटी ने पिता से कहा कुछ ऐसा, वजह जानकर आप भी लगाएंगे ठहाके

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
65 साल के बुजुर्ग ने अस्पताल में डॉक्टर से कहा-
मैं ज्यादा पैसे देने को तैयार हूं,
पर मेरे इलाज के पूरे समय नर्स जरा सुंदर रखना
डॉक्टर- अंकल इस उम्र में आप ऐसी बात कर रहे हैं
बुजुर्ग- मेरे दो बेटे हैं, नर्स सुंदर होगी तो
दोनों सुबह-शाम दो बार मेरा हाल पूछने तो आंएगे....

पप्पू- सर मेरी सैलरी बढ़ा दीजिए, अब मेरी शादी हो गई है
बॉस- ऑफिस के बाहर होने वाली दुर्घटना के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लड़का-लड़की के चुटकुले - फोटो : Freepik
लड़की (लड़के से)- कल मैं तुम्हारे लिए राखी लेकर आई थी,
तुमने क्यों नहीं बंधवाई?
लड़का- अगर मैं तेरे लिए मंगलसूत्र लेकर आऊं,
तो तुम बंधवा लोगी क्या?
लड़की की बोलती हो गयी बंद.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें