फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- मोहब्बत अंधी है तो शादी क्या है? पति ने दिया गजब का जवाब

Thu, 14 Aug 2025 12:03 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Today Funny Jokes:  इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।

पत्नी- एक बात पूछूं आपसे 
पति- हां
पत्नी- मोहब्बत अंधी है तो शादी क्या है? 
पति- शादी आंख का ऑपरेशन है, सबकी आंखे खोल देता है.....


पति की कब्र पर सिर रखकर पत्नी रोते हुए बोली-
बेटा लैपटॉप मांग रहा है मैं क्या करूं?
बेटी मोबाइल की डिमांड कर रही है, मैं कहा से लाकर दूं?
खुद मेरे पास कपड़े नहीं हैं, मैं क्या करूं?
कब्र से घुटी हुई आवाज आई, मर गया हूं, दुबई नहीं गया हूं.....

विज्ञापन

2 of 5
लड़का-लड़की के चुटकुले - फोटो : Freepik
बॉयफ्रेंड (गर्लफ्रेंड से)- पता है, असली गर्लफ्रेंड क्या होती है?
गर्लफ्रेंड- क्या होती है?
बॉयफ्रेंड- जो अपनी किडनी बेचकर अपने बॉयफ्रेंड को iPhone X दिलाये
और बाद में कहे बाबू और कुछ चाहिए?
अभी एक किडनी और बाकी है.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
सुरेश- यार एक शादी के कार्ड पर लिखा था- 
मेहरबानी करके दारु पीने वाले न आए
रमेश- फिर क्या हुआ?
सुरेश- फिर क्या होना था, दूल्हा ही नहीं आया.....
 

Today Funny Jokes: इस खुशहाल जिंदगी का क्या राज है? भाभी का जवाब सुनकर हुई देवर की बोलती बंद

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक आदमी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान उसे अमृत देते हैं,
लेकिन वो मना कर देता है
भगवान- क्यों वत्स, अमृत क्यों नहीं पी रहे?
आदमी- अभी-अभी गुटखा खाए हैं प्रभु, कैसे थूक दें.....

पप्पू की तपस्या से खुश होकर भगवान ने कहा- कोई 'वर' मांगो वत्स
पप्पू- प्रभु आप गलत समझ रहे हैं
मुझे वर नहीं, वधू चाहिए...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चेकअप कराने के लिए पप्पू डॉक्टर के पास जाता है
डॉक्टर शायर होता है, वो पप्पू को अपने शायर अंदाज में दवाई समझाता है
डॉक्टर- दिल लगा के मोहब्बत में धमाल करें,
सिरप को अच्छी तरह से हिला कर इस्तेमाल करें
दिल मेरा टूट गया, उठी जब उसकी डोली,
सुबह, दोपहर, शाम बस एक-एक गोली
डॉक्टर की बात सुनकर पप्पू के होश उड़ गए....
 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें