Chutkule:स्वस्थ रहने की फ्री दवा है हंसी। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे।
Hindi Chutkule: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....
पति-पत्नी की लड़ाई हो गई
पति ने ऑफिस से फोन किया- रात के खाने में क्या बनाया
पत्नी (गुस्से में)- जहर
पति- मैं आज देर से घर आऊंगा, तुम खाकर सो जाना....
पत्नी- सुनो जी, आपने कामवाली बाई को I love You बोल दिया क्या?
पति- नहीं तो, क्यों क्या हुआ?
पत्नी- कल तक मुझे मेम साहब बुलाती थी,
आज दीदी बुला रही है.....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : freepik
टीचर बच्चों का ग्रुप फोटो दिखाकर बोली-
जब तुम बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा गोलू जो अमेरिका चला गया, ये रहा सोनू जो लंदन चला गया
और ये रहा संजू जो यहीं का यहीं रह गया
ये बात सुनकर संजू बोला- मैम हम भी यही बोलेगे
ये रही हमारी मैडम जिनका देहांत हो गया.....
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस- तुमने एक ही दुकान में लगातार तीन दिन चोरी की
चोर- मैंने सिर्फ एक दिन अपनी बीवी के लिए सूट चोरी किया था,
बाकि दो दिन तो कलर बदलने गया था......
पड़ोसन- बहन, नया हार तो बहुत अच्छा है, कितने का पड़ा?
दूसरी महिला- ज्यादा नहीं, दो दिन की लड़ाई, एक दिन की भूख हड़ताल
2 दिन का मौन व्रत और बस थोड़ा रोना धोना
पड़ोसन भी अपने पति से रूठ जाती है....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)