Funny Chutkule In Hindi: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं, जिससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक भी सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन ठहाकेदार चुटकुलों को पढ़कर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। तो देर किस बात की है, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पत्नी- तुम कोई भी काम ढंग से नहीं करते हो?
पति-अब क्या हुआ? क्या कर दिया ऐसा मैंने?
पत्नी- तुमने जो कल Cylinder लगाया था
पता नहीं कैसे लगाया?
कल से दो बार दूध उबाला दोनों बार ही दूध फट गया.....
पति (पत्नी से)- शादी करने के बाद और मोबाइल लेने के बाद
एक ही बात का अफसोस होता है
पत्नी- किस बात का?
पति- काश कुछ ओर दिन रुक जाता तो ,
अच्छा मॉडल मिल जाता......