Hindi Jokes: हंसी-मजाक करने से इंसान का मन खुश रहता है। इसके साथ ही लोगों के मन में सकारात्मक सोच आती है, जिससे किसी भी तरह के तनाव से बच रहते हैं। हंसाने में जोक्स और चुटकुलों (Jokes Chutkule in Hindi की भी बड़ी भूमिका होती है।
Viral Funny Jokes In Hindi: हंसने से इंसान प्रसन्न रहता है और मन में अच्छे-अच्छे ख्याल आते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हमें मानसिक तनाव से मुक्त रहना चाहिए। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
पत्नी अपने पति के साथ चेकअप कराने के लिए डॉक्टर के पास गई
पत्नी- डॉक्टर साहब मेरे पति को भी अंदर बुला लीजिए
डॉक्टर- घबराओ नहीं मैं एक शरीफ आदमी हूं
पत्नी- आप समझे नहीं, बाहर आपकी नर्स अकेली है.....
विज्ञापन
2 of 5
फनी जोक्स
- फोटो : freepik
चिंटू ने अपनी मां से बुरी तरह पीटने के बाद
अपने पिता से पूछा- आप कभी पाकिस्तान गए हो?
पिता- नहीं बेटा
चिंटू- कभी अफगानिस्तान गए हो?
पिता- नहीं बेटा
चिंटू- तो फिर यह आंतकवादी आइटम कहां से लाए....
पिता- आज तेरी मम्मी इतनी चुपचाप क्यों बैठी है?
बेटा- मेरी गलती से
पिता- नालायक, ऐसा क्या किया तुने
बेटा- मम्मी ने लिपस्टिक मांगी थी,
मैंने गलती से फेवीक्विक दे दी
पिता- जुग-जुग जियो मेरे लाल,
भगवान ऐसा बेटा सबको दे....
विज्ञापन
3 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : Adobe Stock
बेटे को स्कूल छोड़ने गए को पिता को उसकी नर्सरी की टीचर मिल गई
पिता- पहचाना?
टीचर- हां, आप शायद मेरे किसी बच्चे के पापा हैं
पिता मुस्कुराया और टीचर शरमा गई......
एक बार एक बादशाह ने खुशी में सभी कैदी रिहा कर दिए
उन कैदियों में बादशाह ने एक बहुत ही बुजुर्ग कैदी को देखा और बोला-
तुम कब से कैद में हो?
बुजुर्ग- आप के अब्बा के दौर से
ये सुनकर बादशाह की आंखों में आंसू आ गये और कहा-
इस बुजुर्ग को दुबारा कैद में डाल दो, ये अब्बा की निशानी है......
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)