फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: वेलेंटाइन डे के दिन पति अपनी पत्नी के लिए सफेद गुलाब लाया, वजह पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 22 Jan 2026 04:19 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Hindi Jokes: वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव के साथ कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। 

विज्ञापन
1 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Hindi Chutkule: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसी-मजाक करने से तनाव और चिंता दूर होती है। इसलिए हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे....

शादी के 5 साल बाद वेलेंटाइन डे के दिन,
पति अपनी पत्नी के लिए सफेद गुलाब लाया
पत्नी- ये क्या सफेद गुलाब वेलेंटाइन डे के दिन,
तो रेड रोज देते हैं न?
पति- अब जिंदगी में प्यार से ज्यादा,
शांति की जरुरत है....


पति- तुम्हारे डैडी की मजाक करने की आदत
गई नहीं अभी तक
पत्नी- क्यों क्या हुआ?
पति- आज फिर कॉल करके पूछ रहे थे
कि मेरी बेटी के साथ खुश तो हो.... 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
एक पार्टी में नेहा ने अपनी सहेली अंकिता से कहा-
देखो वो लड़का कितना बोलता है,
लगातार बोलता ही जा रहा है
इस पर नेहा ने कहा- एक महीने बाद उसकी
बोलती बंद हो जाएगी
अंकिता- वो कैसे?
नेहा- अगले महीने मैं उससे शादी जो करने जा रही हूं....
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
टिंकू अपने पिता के ऊपर चार लाइन बोलते हुए
जली को आग कहते हैं, बुझी को राख कहते हैं
जिसकी missed call देखते ही दारू उतर जाए
उसे बाप कहते हैं....


Jokes: मोहन से रमेश- एक शरीफ आदमी को भला क्या चाहिए? फिर जो हुआ पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट


Viral Jokes: प्यार कब होता है? भाभी का जवाब सुनकर देवर की बोलती हो गई बंद

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
दुकानदार (महिला से)-  आपको दुकान की हर एक
चप्पल दिखा दी, अब कोई बाकी नहीं है
महिला- वो सामने डिब्बे में क्या है?
दुकानदार- रहम करो मैडम, उसमें मेरा टिफिन है.....


पप्पू की छत टपक रखी थी ठीक डाइनिंग टेबल के ऊपरप्लम्बर ने पूछा- आपको कब पता चला कि छत टपक रही है?पप्पू- जब कल रात को मेरा पैग 3 घंटे तक खत्म नहीं हुआ.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू एक पंडित के पास जाता है
पप्पू- मैं भगवान को बहुत याद करता हूं
पंडित- जरुरत से ज्यादा भगवान को मत याद किया करो
क्योंकि जिस दिन भगवान ने याद कर लिया तो 
लेने के देने पड़ जाएंगे....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें