Funny Jokes: हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है।
Chutkule In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......
पत्नी- ठंड बहुत पड़ रही है
पति- जिंदा रहने के लिए अपनी पत्नी से बात करते रहना चाहिए
पत्नी- ऐसा क्यों?
पति- क्योंकि वो ऐसा जरूर कुछ बोलेगी की
आपके तन-बदन में आग लग जाएगी और आप
ठंड से बचे रहेंगे
पति का जवाब सुनकर पत्नी की बोलती बंद हो गई.....
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स
- फोटो : अमर उजाला
एक लड़की कोक पी रही थी, उसमें एक मच्छर गिर गया
लड़की ने उसे निकाला तो मच्छर बोला- मां
लड़की- तूने मुझे मां क्यों कहा?
मच्छर- क्योंकि मैं तेरी कोक से निकला हूं, मां.....
एक मुर्गे का मालिक बीमार हुआ, उसकी पत्नी उसके बगल में बैठी थी
मालिक की पत्नी बोली- आपको बहुत तेज बुखार है,
मैं आपके लिए चिकन सूप बना लाती हूं
इतना सुनते ही मुर्गे के होश उड़ गए वो मालिक की पत्नी से बोला-
एक बार पैरासिटामोल देकर भी देख लो जरा......
विज्ञापन
3 of 5
फनी जोक्स
- फोटो : freepik
टीचर- तुम क्लास में सो क्यों रहे हो?
पप्पू- आपकी आवाज बहुत मीठी है मैम,
सुनकर नींद आ गई
टीचर- तो बाकी बच्चों को क्यों नींद नहीं आ रही है?
पप्पू- क्योंकि वो आपको सुन ही नहीं रहे हैं......
पप्पू (पिता से)- एक बात बोलू आपसे
पिता- हां बोल
पप्पू- आपको पता है, फेसबुक पर मेरी 15 फेक आईडी है
पिता- तो मुझे क्यों बता रहा है?
पप्पू- आप जिस पूजा शर्मा को 10 दिन से कॉफ़ी डेट के लिए
पूछ रहे हैं न, वो मैं ही हूं
फिर पप्पू को पड़े दे थप्पड़ दे थप्पड़.....
चिंटू- पापा, मुझे एक लड़की पसंद है
पिता- क्या वो भी तुझे पसंद करती है?
चिंटू- हां पापा बहुत
पिता- जिस लड़की की पसंद ऐसी हो,
मैं उसे अपनी बहू नहीं बना सकता.....
एक लड़का और लड़की पिकनिक पर गए
लड़के को वहां चोट लग गयी और खून बहने लगा
बेचारा फिल्मों में बहुत बार देख चुका था, इसलिए सोचने लगा
कि लड़की अपना दुपट्टा फाड़ कर बांधेगी
लड़की, लड़के की नजरों का मतलब समझ गई और बोली-
बेटा सोचना भी नहीं, 6000 का सूट है.....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)