फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति और पत्नी के बीच हुआ जोरदार झगड़ा, वजह जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Tue, 23 Sep 2025 03:53 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Comedy Jokes: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है। जोक्स और चुटकुले (Jokes In Hindi) हंसाने में काफी मदद करते हैं। आप जोक्स (Chutkule in Hindi) पढ़कर अपने परिजनों और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

पति और पत्नी के बीच हुआ जोरदार झगड़ा
पति- तुझसे शादी करने से अच्छा तो मैं कुंवारा ही रहता 
पत्नी- मैंने भी अपनी मां की बात मान ली होती तो अच्छा होता
पति- क्या कहती थी तेरी मां?
पत्नी- कहती थी, मत कर इस लड़के से शादी 
पति- हे भगवान, मैं आज तक उस भली औरत को बुरा समझता रहा....

पत्नी- आप बहुत भोले हैं, आपको कोई भी आसानी से फंसा देता है
पति- हां, शुरुआत तुम्हारे पापा ने ही की थी....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- बच्चों आप सब के एग्जाम आने वाले है, इसलिए 
आज हम इंग्लिश पढ़ेंगे
चिंटू- ओके मैम
टीचर- A से Apple के अलावा और A से क्या होता है?
चिंटू- A से Aise न मुझे तुम देखो, सीने से लगा लूंगा
चिंटू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
चिंटू- प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्च आएगा?
डॉक्टर- 50 हजार
चिंटू- अगर प्लास्टिक हम दे दें तो?
डॉक्टर (गुस्से से)- खुद ही पिघला के चिपका भी लेना फिर.....


Jokes: टीचर- बताओ हम पानी क्यों पीते हैं? चिंटू का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
एक महिला पंडित के पास गयी और बोली- मेरे दो प्रेमी हैं, 
उनमे से मेरी शादी किससे होगी? कौन होगा वो किस्मत वाला?
पंडित- पहले वाले से तेरी शादी होगी और दूसरा किस्मत वाला कहलाएगा.....

सुरेश से राजू- तुझे पता है, सरकार ने वोट डालने की उम्र
18 और शादी की 21 क्यों रखी है
राजू- नहीं
सुरेश- क्योंकि हर आदमी जानता है कि देश संभालना आसान है
पर बीवी को नहीं...... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक महिला दूसरी महिला से बोली- मैं पड़ोसी के घर में आई लव यू 
वाला लेटर डाल कर आयी हूं
दूसरी महिला- अब क्या होगा?
पहली महिला- अब वो जाने और उसकी वाइफ जाने 
सुबह टमाटर नहीं दिया था न, डायन ने मुझे.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें