फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: पति- तुम जानती हो दुनिया में सबसे ज्यादा शरीफ कौन है? पत्नी का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Mon, 28 Apr 2025 04:49 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule in Hindi: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes, Chutkule in Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स (Jokes) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....


पति- क्या तुम जानती हो दुनिया में सबसे ज्यादा शरीफ कौन है?
पत्नी- दुनिया में सिर्फ वही लोग शरीफ हैं,
जिनके मोबाइल में पासवर्ड नहीं है......


पड़ोसन- बहन, नया हार तो बहुत अच्छा है कितने का पड़ा?
दूसरी महिला- ज्यादा नहीं, दो दिन की लड़ाई, एक दिन की भूख हड़ताल,
2 दिन का मौन व्रत और बस थोड़ा रोना धोना....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
रमेश (सुरेश से)- जब घरवाले मुझपर गुस्सा करते हैं,
तो मैं सबसे पहले...अपना मोबाइल साइड में रख देता हूं
कहीं छीन न लें.....
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार चुटकुले - फोटो : वायरल फनी जोक्स
भिखारी- साहब 10 रुपये दे दो, कुछ खा लूंगा
आदमी- शर्म नहीं आती तुम्हें, सड़क पर खड़े होकर भीख मांगते हो
भिखारी- तो क्या दफ्तर खोल लूं?....


महिला कैशियर- मुझे कुछ दिन की छुट्टी चाहिए,
बैंक मैनेजर- क्यों?
क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी सुन्दरता कुछ कम हो गई है
बैंक मैनेजर- क्या मतलब ?
महिला कैशियर- पुरूषों ने पैसे गिनकर लेने शुरू कर दिया है.....

4 of 5
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
महिला- कौन ज्यादा संतुष्ट है, जिसके पास दस बच्चे हैं,
या फिर जिसके पास दस लाख रुपये हैं?
पुरुष- जिसके पास दस बच्चे हैं
महिला- वह कैसे?
पुरुष-  जिसके दस बच्चे हैं, वह और अधिक नहीं चाहता,
जबकि जिसके पास दस लाख रुपये हैं, वह और ज्यादा चाहता है......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
पति- देखो बाहर बारिश हो रही है
पत्नी- कुछ सोचना भी मत, घर में बेसन नहीं है
प्याज वैसे भी बहुत महंगे हैं और आज बाई भी नहीं आई है
सारे बर्तन जूठे पड़े हैं और हां अब ये मत कह देना कि चलो एक गिलास और आइस दे दो
बच्चे अब बड़े हो गए हैं, ये सब अब घर में बिल्कुल नहीं चलेगा
पति झल्लाकर बोला- अब क्या मैं ये भी नहीं कह सकता हूं....कि बाहर बारिश हो रही है.....


Hindi Chutkule: टीचर (चिंटू से)- तुम गर्लफ्रेंड और बेस्ट फ्रेंड में से किसे बचाओगे? पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें