Funny Jokes in Hindi: हर इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसी एक दवा की तरह है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। अच्छे खान-पान की तरह इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसी की भी जरूरत होती है। अगर हम हंसते रहते हैं, मानसिक तनाव से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
चिंटू- मिंटू मैंने सुना है कि तुम्हारी सगाई हो गई है, बधाई हो तुम्हें
मिंटू- हां पर मैंने सगाई तोड़ दी
चिंटू- क्यों क्या हुआ
मिंटू- सर मैंने उससे पूछा कि तुम्हारा पहले किसी के साथ चक्कर रहा है उसने साफ मना कर दिया
चिंटू- जे तो अच्छी बात थी ना
मिंटू- सर जो किसी और की नहीं हुई बो मेरी क्या होगी