फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पति- आज 10 बजे कुत्तों की रेस है, मुझे वहां जाना है, पत्नी का जवाब सुनकर उड़े होश

Wed, 03 Aug 2022 06:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: हंसना और हंसाना बेहद जरूरी है। आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसने के लिए लोगों के पास समय नहीं है, लेकिन हमें समय निकालकर दिन में कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने से मन तरोताजा रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

दो लड़कियां आपस में बातें कर रहीं थी।
पहली लड़की- आज के बाद किसी भी लड़के पर विश्वास नहीं करुँगी। 
सब साले झूठे, धोखेबाज़ और कमीने होते हैं।
दूसरी लड़की- क्यों क्या हुआ? तेरे बॉयफ्रेंड ने तुझे कुछ कहा क्या?
पहली लड़की- नाम मत लो उस झूठे, धोखेबाज़ का, मैं तो आज के बाद उसका मुंह भी नहीं देखूंगी
दूसरी लड़की ने हैरानी से पूछा: क्यों, ऐसा क्या हो गया? 
क्या तुमने उसे किसी और लड़की के साथ पकड़ लिया है?
पहली लड़की- अरे नहीं, उसने मुझे मेरे दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया।
जबकि उसने मुझे कल कहा था कि वो कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर जा रहा है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- आज 10 बजे कुत्तों की रेस है, मुझे वहां जाना है।
पत्नी- आप भी ना....हद करते हो, ठीक से चला जाता नहीं और रेस लगाने की पड़ी है। 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू ने सिंटू से अपनी प्रेम कहानी सुनाई 
चिंटू- पिछले एक साल से मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझसे खूब तोहफे लिए 
सिंटू- फिर क्या हुआ 
चिंटू- मैंने एक दिन उससे मुझे भी एक गिफ्ट दो न 
सिंटू- फिर क्या हुआ 
चिंटू- तभी से उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा है 

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पति- क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है कि पानी गरम हो सकता है...?
पत्नी- हां जरूर, क्यों नहीं...
जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो पानी क्यों नहीं...!
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़के की नए ऑफिस में नौकरी लग गई...
मां ने पूछा- बेटा कैसा चल रहा है तेरे ऑफिस का काम...?
लड़का- मां मैं बहुत जिम्मेदार हूं...
मां- अच्छा, वो कैसे...?
लड़का- ऑफिस में जब भी कोई काम बिगड़ता है, तो सारे लोग कहते हैं कि इसके लिए मैं ही जिम्मेदार हूं...!
मां के उड़े होश...!
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति – दिन भर सोती रहती हो
पत्नी – तो क्या आराम भी ना करूँ
पति – चाय बना दो जल्दी से              
पत्नी – खुद बना लो ना
पति – मेरे सर में तेज दर्द है
पत्नी – हां तो मेरे भी गले में दर्द है
पति – ठीक है इधर आओ
तुम मेरा सर दबा दो                          
और मैं तुम्हारा गला दबा देता हूं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दो आत्माएं मरने के बाद आपस में बात कर रही थी
पहली आत्मा (दूसरी से)- आत्महत्या दो तरह की होती हैं।
पहली (तेज और आसान)- गले में रस्सी डालो और पंखे से लटक जाओ।
और दूसरी (धीमी और दर्दनाक)- गले में वरमाला डालो और जिंदगी भर लटके रहो... 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें