फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: भाई के सवाल का बहन ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर लोटपोट हो जाएंगे आप, पढ़िए ऐसे ही मजेदार चुटकुले

Wed, 09 Feb 2022 11:52 AM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
अगर आप तमाम परेशानियों में भी मुस्कुराते हैं तो हर परेशानी बहुत जल्दी दूर हो जाएगी। परेशानी भी उन्हीं को परेशान करती है जो हमेशा उदास रहते हैं। इसीलिए जीवन में इंसान को हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहना चाहिए। जिससे हम हर काम में सफल हो सके और लोग भी पसंद करेंगे। हंसी-मजाक करने के अपने स्वास्थ्य लाभ भी है। अगर हम खुलकर हंसी-मजाक करते हैं तो हमारे शरीर में ऑक्सीजन का संचार भी बेहतर तरीके से होता है। ऐसे में हम स्वस्थ रहेंगे और लंबा जीवन जीते हैं। अगर हम सुबह-शाम हंसी-मजाक करते हैं तो दिनभर हम ऊर्जावान भी रहते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आपको पेट में जरूर गुदगुदी होने लगेगी। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
 
निर्मल की 2 करोड़ की लॉटरी निकली, 
लॉटरीवाला - आपको टैक्स काटकर 1.75 करोड़ मिलेंगे,
निर्मल - ये गलत बात है, मुझे पूरे 2 करोड़ दो, नहीं तो मेरे टिकट के 100 रुपये वापस करो...
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
रेलवे टीटी- टिकट दिखाओ, कहां जाना है?
पिंटू - जहां राम का जन्म हुआ था,
रेलवे टीटी- टिकट दिखा दो, जहां जाना है .. 
पिंटू - टिकट नहीं है सर ,
रेलवे टीटी- तो चलो... 
पिंटू - कहां सर  ?
रेलवे टीटी- जहां भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था... 
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
भाई: क्यों रो रही हो?
बहन: मेरे नंबर बहुत कम हैं.
भाई: कितने नंबर आए हैं?
बहन: केवल 90%
भाई: बहन रहम कर, इतने में तो हम जैसे दो लड़के पास हो जाते...

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
रामू: तुम अगले जन्म में क्या बनना चाहोगे ?
श्यामू:  कॉकरोच...
रामू:  क्यों  ?
श्यामू:  क्योंकि मेरी बीबी सिर्फ कॉकरोच से ही डरती है... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
भिखारी: सेठजी  50 रुपये दे दो...
सेठ: इतने पैसे क्यों  ?
भिखारी: फोन चार्ज करा कर गर्लफ्रेंड से बात करनी है.
सेठ: भिखारी की भी गर्लफ्रेंड ?
भिखारी: साहब गर्लफ्रेंड के खर्चे ने ही भिखारी बनाया है... 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें