फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: हंसी के टाॅप-5 हंसगुल्ले पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sun, 05 Feb 2023 06:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes in Hindi: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। अगर हंसते रहते हैं मानसिक तनाव से बचे रहते हैं। इसके साथ ही हंसने से घर में खुशहाली रहती है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो दर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

एक जगह भागवत कथा चल रही थी। अचानक माइक पर अनाउंसमेंट हुई...

'भाई अशोक लखेरा जी, जहां कहीं भी हों, तुरंत घर पहुंचे, सबिता भाभी उनका घर पर इंतजार कर रही है।

तल्लीनता से भागवत कथा सुन रहे भाई अशोक लखेरा तुरंत उठ खड़े हुए और उठकर घर जाने लगे।

तभी महिलाओं में बैठीं सबिता भाभी चिल्लाईं, 'अरे बैठो-बैठो, राम कथा सुनो। मैंने तो ये बस ये चेक करने के लिए अनांउसमेंट करवाया था कि भागवता कथा ही सुन रहे हो या कहीं और चले गए।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक पति ने अपनी पत्नी से दिल की बात कही

कहा - तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है

पत्नी - कौन सा फायदा? 

पति - मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई

 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने बंता से कहा- 20 सालों में, आज पहली बार अलार्म से सुबह सुबह मेरी नींद खुल गई।

बंता- क्यों, क्या तुम्हें अलार्म सुनाई नहीं देता था?

संता- नहीं आज सुबह मुझे जगाने के लिए मेरी बीवी ने अलार्म घड़ी फेंक कर सिर पर मारी।

 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
रानी अपनी सहेली बानी से- क्या तुमने यह नई साड़ी खरीदी है?

बानी- हां, 5 हजार रुपये की है।

रानी- अरे वाह... यह ज्वैलरी भी नई खरीदी है?

बानी- हां, पूरे 2 लाख रुपये की है।

रानी: क्या तुम्हारे पति ने नई जॉब बदल ली?

बानी- नहीं, मैंने पति ही बदल लिया।

Viral Jokes: पति और पत्नी के मजेदार चुटकुले पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल चुटकुले

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू ने पिंटू से पूछा- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है? 

पिंटू- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और

मुंह लटका हो ते लड़का शादीशुदा...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें