फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पत्नी से पति- तुम्हे पता है कि संगीत में इतनी शक्ति है कि पानी गरम हो सकता है? मिला गजब का जवाब

Wed, 21 Jun 2023 06:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
Funny Chutkule in Hindi: हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप हमेशा खुश रहते हैं। अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलिसाल...

संता को परेशान देखकर बंता ने उससे पूछा 

क्या हुआ भाई आज इतने परेशान क्यों हो?

संता बोला- यार आज धमकी भरा लेटर मिला हैं!

उसमे लिखा हैं.. मेरी बीबी से इश्क फरमाना छोड़ दो, नहीं तो तुमको गोली से उड़ा दूंगा।

बंता बोला- इसमें इतना परेशान होने वाली क्या बात हैं, छोड़ दो उसकी बीबी को।

संता बोला- लेटर में नाम नहीं लिखा, इसीलिये समझ नहीं आ रहा, किसकी बीबी से इश्क फरमाना बंद करना हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पति- क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है कि पानी गरम हो सकता है 

पत्नी- हां जरूर, क्यों नहीं... 

जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,तो पानी क्यों नहीं।

 
विज्ञापन

3 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पप्पू शराब पीकर गाड़ी चला रहा था,

अचानक गाड़ी एक खम्बे से टकरा गयी

पुलिस- बाहर निकल साले

पप्पू- माफ़ कर दो दरोगा जी

पुलिस- साले दारू पी के गाड़ी चलाता है, मुंह खोल

पप्पू- अरे नहीं साब, पहले से खूब पी रखी है और कितना पिलाओगे।
 

4 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पप्पू (गप्पू से) - इस गर्मी की वजह से हालात ऐसे
हो गए है कि आजकल तजुरबा लिखा हुआ भी
तरबूजा पढ़ने में आता है।
पप्पू की बात सुनकर गप्पू जोर- जोर से हंसने लगा।

Viral Jokes: संता- भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है? बंता ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
मंटू- यार, लड़कियों का ही अच्छा है।
शादी से पहले पापा की परी होती हैं...
और शादी के बाद घर की लक्ष्मी हो जाती हैं।
चंटू- ... और लड़के? 
मंटू- लड़कों का क्या, शादी से पहले पापा से मार खाते हैं
और शादी के बाद बीवी से।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें