फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: मास्टर जी- तुमने होमवर्क क्यों नहीं किया? चिंटू का जवाब सुनकर कर दी जोरदार धुनाई

Thu, 02 Apr 2026 05:44 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : amar ujala
Hindi Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारने लगेंगे आप।

पप्पू को एक बार मुगलों के सैनिकों ने बेअदबी के जुर्म में पकड़ लिया और उसे अपने बादशाह के पास ले गए।
बादशाह - इसने अपराध किया है तो इसे बंदी बना दिया जाए।
पप्पू - नहीं, नहीं जहां पनाह.. रहम फरमाइए, मुझे बंदा ही रहने दिया जाए!
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
मास्टर जी- तुमने होमवर्क क्यों नहीं किया? 
चिंटू- मैं हॉस्टल में रहता हूं ना... 
मास्टर जी- तो...? 
चिंटू- हॉस्टल में होमवर्क कैसे कर सकता हूं, हॉस्टल वर्क देना चाहिए था ना...!!! 
फिर हुई चिंटू की जोरदार धुनाई।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया? 
बेटा- पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे 
पिता- अच्छा…तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे? 
बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे।

Jokes in Hindi: गर्लफ्रेंड से बॉयफ्रेंड- यह शीशा तुम्हारे कारण टूटा है, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पुलिस वाला- तुम्हारे सभी कागजात ठीक हैं, लेकिन चालान बनता है 2000 रुपये का...
पप्पू- पर चालान किस चीज का...?
पुलिस वाला- तुमने सारे कागजात संभाल कर पॉलिथीन में रखे हुए हैं और पॉलिथीन बैन है।

Funny Jokes: पत्नी- गजल और भाषण में क्या अंतर होता है? पति का जवाब सुनकर हो गई आगबबूला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ।
बाप - थैंक गॉड... मेरे पैसे और समय दोनों बच गए।
बेटी - पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रखकर गई है।
बाप बेहोश...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें