फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: मास्टर जी- कोई शायरी सुनाओ, पप्पू ने कही ऐसी बात सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 08 Jun 2023 05:45 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Majedar Jokes In Hindi: अगर हम हंसने-मुस्कुराते रहते हैं तो हमारा मन प्रसन्न रहता है। साथ ही हम तनाव और अवसाद जैसी परेशानियों से भी दूर रहते हैं। स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को हर दिन जरूर हंसना चाहिए। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है। मन प्रसन्न रहने से आपके मन से नकारात्मक ख्याल दूर चले जाते हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना नियमित रुप से हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

मास्टर बोला – पप्पू कोई प्यार वाली
शायरी सुनाओ।
पप्पू – “मोटा मरता मोटी पे,
भूखा मरता रोटी पे,
मास्टरजी की है दो बेटी और
मै मरता हूँ छोटी पे!!!”
मास्टर जी अभी तक बेहोश है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
छोटा बच्चा पड़ोस के घर गया
बच्चा - आंटी जी मम्मी ने कहा है कि एक कटोरी चीनी दे दो
आंटी हंसते हुए- हां रुक देती हूं, और क्या कहा तेरी मम्मी ने
बच्चा- मम्मी ने कहा कि अगर वह चुड़ैल ना दे तो पास वाली चुड़ैल से ले आना
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पु आजकल रोज़ रोज़ खाने में म्ममी से आचार मांगनें लगा।
मम्मी- क्यों पप्पु आज कल रोज़ आचार खा रहे हो!!!
पप्पु हां मम्मीं आचार-संहिता लागु हो गइ है नां!!!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- यार पप्पू शादी करके मैं बहुत परेशान हूं।
गप्पू- क्या हुआ?
पप्पू- शादी के बाद पुरूष चाहता है स्त्री उसका हाथ पकड़े लेकिन स्त्री उसकी नस पकड़ती है
और समय-समय पर ऐसे दबाती है कि पुरुष बिलबिला जाता है...
पप्पू की बात सुनकर गप्पू मुंह दबाकर हंसने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बीवी- चलो ना आज कहीं घूमने चलते हैं
और हां ड्राइविंग मैं करूंगी।
पति- वाह, मतलब जाएंगे कार में और
आएंगे कल के अखबार में...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें