फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule In Hindi: जिम करने को लेकर गोलू ने टीचर से कही ऐसी बात, पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप

Wed, 25 Jun 2025 10:35 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes:  सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही आप मानसिक तनाव से भी दूर रहते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Funny Jokes in Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......

गोलू (टीचर से)- मैम मैं सोच रहा हूं, परीक्षा खत्म होते ही जिम ज्वॉइन कर लूं
टीचर- क्यों?
गोलू- रिजल्ट आने तक मार झेलने लायक बॉडी तो बन ही जाएगी.....

टीचर- तुम देर से क्यों आए?
गोलू- सड़क पर लगे बोर्ड के कारण
टीचर- कैसे बोर्ड के कारण?
गोलू- मैम बोर्ड पर लिखा था, आगे स्कूल है
कृपया धीरे चलो.......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़की- भैया मुझे चप्पल लेनी है
दुकानदार- ये देखो बहन जी नया डिजाइन
लड़की- और दिखाओ
ये नहीं, और दिखाओ
दुकानदार- बहन जी अब तो सारी चप्पल दिखा दीं
अब तो कोई नहीं बची
लड़की- अरे भैया वो एक और डिब्बा रखा है ना
दुकानदार- रहम करो बहन जी, वो मेरा लंच का डिब्बा है.......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पप्पू (गप्पू से)- सच्चा प्यार तो बस लड़के करते हैं
गप्पू- वो कैसे?
पप्पू- तभी तो प्यार का भूत होता है....भूतनी नहीं
 

Comedy Jokes: सुरेश- मैं जानता था बॉस मुसीबत में आप ही मेरे काम आएंगे, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू- अंकल, मुझे पीएचडी की डिग्री मिल गई है,
अब आप मेरा उधारी वाला खाता निकालो
दुकानदार- अरे बहुत अच्छा, आज सारा हिसाब चुकता करोगे क्या?
पप्पू- नहीं अंकल, बस खाते में मेरे नाम के आगे डॉक्टर लगा दो
पप्पू की बात सुनकर दुकानदार ने लट्ठ उठाकर उसको जमकर कूटा.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीजा-साली जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू ने जैसे ही कार में बैठकर सीट बेल्ट बांधनी चाही,
उदासी भरी आवाज में उसकी पत्नी बोली- मेरे करवा चौथ व्रत पर विश्वास नहीं है आपको.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें