फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: कंजूस ससुर के साथ कथा में गया दामाद, फिर जो हुआ पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Sun, 24 May 2026 11:05 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Amar Ujala
Today Funny Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

एक बार दामाद अपने कंजूस ससुर के साथ कथा में गया
पंडित जी थाली लेकर उनके पास आया और बोले- 
चढ़ावा डाल दो सब लोग
ससुर- मेरी तरफ से ये 10 रुपये
तभी उसके दामाद ने पीछे से पंडित जी की थाली में
500 का नोट डाल दिया
ससुर (दामाद से)- अरे वाह तुमने 500 का नोट थाली में डाला, 
दामाद- अरे वो बात नहीं है,
10 रुपये निकालते समय ये 500 का नोट आपके पर्स से
निकल गया था, मैंने वही थाली में डाल दिया
दामाद की बात सुनकर ससुर के होश उड़ गए.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
साली- प्यार में पैसों की अहमियत नहीं होती
जीजा- फिर हर कहानी में लड़की के ख्वाबों में कोई
राजकुमार ही क्यों होता है?
कभी सुना है कि 'मेरे सपनों का मजदूर बरात लेकर आएगा'
जीजा की बात सुनकर साली के होश उड़ गए.....


एक लड़का एक सुंदर लड़की को बड़ी देर से घूर रहा था
लड़की (गुस्से में)- क्या देख रहे हो?
लड़का (हड़बड़ी में)- देख रहा हूं कि अगर तुम,
मेरी अम्मा होती तो मैं भी सुन्दर होता......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू अपना इलाज करवाने हॉस्पिटल गया
नर्स- लंबी-लंबी सांस लो
चिंटू ने लंबी-लंबी सांस ली
नर्स- कैसा महसूस हो रहा है
चिंटू- मजा ही आ गया, कौन-सा पर्फ्यूम
लगा कर आई हो?

Jokes: बताओ गंगा कहां से निकलती है? गोलू का जवाब सुनकर टीचर ने पकड़ा अपना सिर

Hindi Jokes: पिंकी से रिंकी- तेरे घर में सब तेरी शादी को कैसे मान गए? पढ़िए वायरल फनी जोक्स

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
पति को काफी हिचकी आ रही थी
पत्नी ने पति की तरफ घूर कर देखा और बोली-
मैं तो यहां हूं फिर बाहर कौन मरी जा रही है,
तुम्हारे लिए....


पत्नी- आप बहुत भोले हैं,
आपको कोई भी आसानी से फंसा देता है
पति- हां, शुरुआत तुम्हारे पापा ने ही की थी....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- ड्राइवर और कंडक्टर में क्या फर्क होता है?
गोलू- अगर कंडक्टर सो गया तो किसी का टिकट नहीं कटेगा
लेकिन अगर ड्राइवर सो गया तो सब का टिकट कटेगा.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें