फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: रात में संता के साथ हुआ कुछ ऐसा, जानकर हंसते-हंसते नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 11 Jul 2023 05:53 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Viral Hindi Jokes: हंसना-मुस्कुराना हमारे लिए बहुत जरूरी है। हंसने से हमारा मन शांत और खुशहाल रहता है।  जोक्स और चुटकुले हंसाने में लोगों की काफी मदद करते हैं। अगर आप खुश रहते हैं और तनाव आपसे दूर रहता है। हंसने-मुस्कुराने से आपके चेहरे पर चमक रहती है। चेहरे की हल्की सी मुस्कान आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। इसलिए हर दिन आपको नियमित रूप से हंसना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।

कल रात पीने के बाद तो हद ही हो गई यारों ..
होटल समझ कर अदालत में चले गए
सामने बैठा जज: बोला  ऑडर  ऑडर…
हमने भी बोल दिया एक चिकन और दो क्वार्टर।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पापा- पढ़ ले बेटा पढ़ ले, दसवीं के बाद तो ऐश है।
बच्चा- पागल मत बनाओ पापा, अभिषेक बच्चन ने शादी कर ली है।
तो अब पढ़कर क्या ही फायदा।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पहले मैं किराए के मकान में रहता था,
फिर मैंने मकानमालिक को ipl में लगने
वाले सट्टा के बारे में बताया,
अब वो भी मेरे साथ किराए के
मकान में रहता है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला भाईसाहब आप बहुत किस्मत वाले हो।
आदमी- एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे किस्मत वाला कह रहे हो?
साइकिल वाला- आज छुट्टी है तो साइकिल चला रहा हूं नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बच्चा (नल से पानी को आते देख) – पापा ये पानी कहां से आता है ?
बाप- बेटा नदी से…
पापा उसे पास में नदी दिखाने ले जाते हैं, वहां वो अपने पापा को धक्का मारकर नदी में गिरा देता है.
और भागते हुए घर आकर अपनी मां से कहता है-
“मम्मी जल्दी नल चालू करो, पापा आते ही होंगे”।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें