फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: बंता- तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला? संता का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 04 Jul 2023 04:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
Hindi Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो हमेशा सेहतमंद रहते हैं। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। हम आपके लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

एक नेता जी नाव से कहीं जा रहे थे कि अचानक
जोरदार तूफान आया और उनकी नाव पलट गई।

नेता जी को तैरना नहीं आता था। उन्होंने भगवान से
प्रार्थना की, 'ईश्वर अगर मुझे बचा लेंगे, तो मैं गरीबों
में 21 किलो लड्डू बाटूंगा।'

फिर जोर से हवा चली और एक बड़ी से लहर के साथ
एक पेड़ बहता हुआ आ गया। नेता जी ने उसका सहारा
लेकर तैरने लगे। जब किनारा नजदीक आया, तो
चिल्लाए, 'कौन से लड्डू, कैसे लड्डू?'

फिर जोर से एक लहर आई और उनके हाथ से लकड़ी छूट गई।
नेता जी बोले, 'अरे भड़क क्यों रहे हो? मैं तो बस ये
पूछ रहा हूं कि लड्डू बेसन के या बूंदी के?'
विज्ञापन

2 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
बंता- तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला?
संता- भाई तेरे कहने पर उसे चैन गिफ्ट की थी, इसीलिए निकाला।
बंता- चांदी की थी क्या?
संता- नहीं साइकिल की थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
सुबह-सुबह पत्नी ने कहा - जल्दी से न्यूजपेपर दो...!
पति - तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और
तुम न्यूजपेपर मांग रही हो...!
यह लो मेरा टैबलेट...!
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा...! 
अब पति सदमे में है...!
 

4 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
भिखारी- बाबूजी आप मुझे 150 रुपये देकर मेरी मदद कीजिए।
मैं अपने परिवार से बिछुड़ गया हूं।
मोनू- पहले बताओ तुम्हारा परिवार कहां है? 
भिखारी- मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है।

Viral Jokes: महिला ने दुकानदार से कुछ इस तरह किया मोलभाव, मजेदार जोक्स पढ़कर नहीं रोक पाएंगे हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
संता ने बंता से बोला-
अगर एक तरफ पैसा हो और दूसरी तरह दिमाग हो,
तो तुम इन दोनों में से क्या लेना पसंद करोगे?
बंता बोला- मैं पैसा लेना पसंद करुंगा।
संता बोला- मैं तो भाई दिमाग लेना पसंद करुंगा।
संता की बात सुनकर बंता बोला- 
जिसे जिस चीज की कमी होती है, वह वही लेना पसंद करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें