फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: दामाद- आपने थाली में 500 का नोट क्यों डाला सासू मां? वजह पढ़कर जोर-जोर से हंसने लगेंगे आप

Mon, 30 Jun 2025 04:09 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा भी महसूस करते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Chutkule In Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले (Viral Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......

एक बार दामाद अपनी सास के साथ कथा में गया
पंडित जी थाली लेकर उनके पास आया और बोला- चढ़ावा डाल दो सब लोग
दामाद- मेरी तरफ से ये 10 रुपये
तभी उसकी सास ने पीछे से पंडित जी की थाली में 500 का नोट डाल दिया
दामाद अपनी सास से- आपने 500 का नोट थाली में क्यों डाला?
सास- अरे वो तो 10 रूपये निकालते टाइम तुम्हारी जेब से निकल गया था
मैंने वही थाली में डाल दिया
सुनकर दामाद के होश उड़ गए.....
विज्ञापन

2 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
एक बाबा किसी महफिल में गए वहां सब उनका मजाक उड़ाने लगे 
बाबा ने कहा- देखो हम फकीर लोग हैं हमारा मजाक न उड़ाए 
लोग खूब हंसे...अचानक उन सबको दिखना बंद हो गया
वो सब बाबा के कदमों में गिर गए और बोले- बाबा जी हमें माफ कर दो 
बाबा ने जूता उतारा और सबके एक-एक मारा और बोले-
लाइट चली गई कोई जेनरेटर ऑन करो मुझे भी दिखाई नहीं दे रहा है......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
यमराज (औरत से)- चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं
औरत- बस दो मिनट दे दो
यमराज- दो मिनट में ऐसा क्या कर लोगी?
औरत- फेसबुक पर स्टेटस डालना है 'Traveling to yamlok'
 

आज के मजेदार जोक्स: सोहन ने मोहन को बताया पेट कम करने का उपाय, पढ़कर आप भी हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी- ये तुम हर रोज ऊपर हवा में पत्थर क्यों मारते हो?
पति- कहते हैं जोड़ियां ऊपर से बनती हैं......

पत्नी- ये रैगिंग किसे कहते हैं? 
पति- ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सरी, करवाचौथ और जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो ना
उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं.......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
एक महिला मॉल से बिस्कुट का पैकेट चुराते हुए पकड़ी गई
जज-  तुमने जो बिस्कुट का पैकेट चुराया, उसमें 10 बिस्कुट थे
इसलिए तुम्हें 10 दिन की जेल की सजा दी जाती है
तभी पीछे से महिला का पति चिल्लाया -जज साहब,
इसने साबूदाने का पैकेट भी चुराया है.......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें