फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: बार-बार फोन करने पर सास ने दामाद को दिया ऐसा जवाब, पढ़कर खिलखिलाकर हंसेगे आप

Sat, 22 Mar 2025 10:51 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: तनाव से बचने के लिए हमें हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
Saas damad jokes - फोटो : freepik
 Hindi Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। हंसने-मुस्कराने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे।


मंटू की पत्नी गुस्सा होकर मायके चली जाती है
मंटू अपनी ससुराल में फोन करता है,
उधर से सास की आवाज आती है,
कितना बार कहा है तुमसे अब वो न तुम्हारे घर आएगी और न तुम्हारा फोन उठाएगी,
तो क्यों बार-बार फोन करते हो यहां?
मंटू- कुछ नहीं बस सुनकर अच्छा लगता है
सास- ठीक है फिर कल मैं भी अपनी बेटी के साथ एक महीने के लिए घर आ जाती हूं,
मंटू बेहोश....
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
एक आदमी अपने ससुराल गया
सास ने सात दिन तक उसे पालक का साग खिलाया
फिर आठवें दिन सास ने पूछा- बेटा आज क्या खाओगे?
दामाद- आप बस खेत दिखा दो, मैं खुद चर आऊंगा...
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार चुटकुले - फोटो : Amar Ujala
पत्नी- सुनो मेरे मुहं में मच्छर चला गया, अब क्या करूं?  
पति- पगली ऑल आउट पी ले
छह सेकंड में काम शुरू....


आज के मजेदार जोक्स: मंटू- पापा क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं? पढ़िए बाप-बेटे पर बनें वायरल जोक्स

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मच्छर का बच्चा पहली बार उड़ा, जब वापस आया तो
पापा ने पूछा- कैसा लगा उड़कर?
मच्छर ने कहा- बहुत अच्छा... जहां भी गया, लोग तालियां बजा रहे थे.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लड़का-लड़की के चुटकुले - फोटो : Freepik
लड़का (अपनी गर्लफ्रेंड से)- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता, घर वाले नहीं मान रहे हैं
लड़की- तुम्हारे घर में कौन-कौन है?
लड़का- एक बीवी और 2 बच्चे.....
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें