फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो, चिंटू का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 22 Dec 2025 07:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
Hindi Jokes:  आज कल के जीवन में हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आपका शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप नियमित रूप से सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आ हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.. 

टीचर क्लास में गणित पढ़ा रहा था।
टीचर- बोर्ड में 55 लिखो।
संता- सर कैसे लिखते हैं।
टीचर- पांच लिखे फिर उसके साइड में एक और 5 लिख।
संता ने बोर्ड में 5 लिखा और रुक गया।
टीचर- अबे क्या हुआ रुक क्यों गया।
संता- सर दूसरा 5 किस साइड लिखूं समझ नहीं आ रहा।
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
मम्मी- चिंटू, रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू- मास्टर जी ने कहा है कि एक और साल इसी क्लास में पढ़ना होगा
मम्मी- शाबाश, चाहे 2-3 साल और लग जाए, लेकिन फेल मत होना।

 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है...
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं.
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई।

Jokes: साली- ऐसा वाक्य बताओ जिसमें उर्दू, हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी का प्रयोग हो, जीजा का जवाब सुनकर बेहोश

4 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो
चिंटू- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं।
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है

Funny Jokes: जब पति ने पत्नी के लिए बनाया उपमा, फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
भिखारी- भाई एक रुपया दे दो, तीन दिन से भूखा हूं...
राहगीर- तीन दिन से भूखा है तो एक रुपये का क्या करेगा?
भिखारी- वजन देखना है कि कितना घटा है।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें