Hindi Jokes: वर्तमान समय में खुश रहना एक बड़ी चुनौती है। बढ़ते काम के दबाव से परेशान हर शख्स के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए हंसते और हंसाते हैं।
एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई।
पप्पू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली -
चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है,
देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो...!
अब बेचारा पप्पू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली -
सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है,
मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा...!
पप्प (मन ही मन में) - भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से
किसी ने बेइज्जत नहीं किया...!
विज्ञापन
2 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
पप्पू- चायपत्ती और पति में क्या समानता है, जानते हो..
भाभी जी- नहीं... तुम ही बताओ...
पप्पू- दोनों के ही भाग्य में 'जलना' और 'उबलना' लिखा है...
विज्ञापन
3 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
लड़का- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता...
घर वाले नहीं मान रहे हैं...!
लड़की- तुम्हारे घर मैं कौन-कौन हैं...?
लड़का- एक पत्नी और दो बच्चे...!
4 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
व्हाट्सएप पर लड़की के रिप्लाई ना देने से आहत एक लड़के ने लिखा -
यूं ना किसी से दिल से खेलो...
रिप्लाई नहीं देना है तो फोन बेच कर रेडियो ले लो...!
विज्ञापन
5 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
राम - मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां- बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू
राम- (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार देवता वाली फीलिंग आ रही है...
एक सज्जन आदमी ने एक सात साल की लड़की से पूछा -
तुम्हारे बाल वाकई बहुत सुन्दर हैं...
ये तुम्हे किससे मिले हैं, मम्मी या पापा से...?
लड़की ने बड़े सरल लहजे में उत्तर दिया,
जहां तक मेरा खयाल है, मुझे ये बाल मेरे पापा से मिले हैं, क्योंकि उनके सिर के सारे बाल गायब हैं...!