फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: गप्पू की बात सुनकर पप्पू के उड़े होश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Mon, 30 Mar 2026 07:05 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो  सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepic
Hindi Jokes: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।

पप्पू डॉक्टर के पास गया...
पप्पू- डॉक्टर साहब एक समस्या है।
डॉक्टर- क्या परेशानी है?
पप्पू- जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं।
डॉक्टर- ऐसा कब होता है?
पप्पू- फोन पर बात करते वक्त।
डॉक्टर- भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा।
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पप्पू- तुम्हारी भैंस की एक आंख तो खराब है, फिर तुम इसके हजार रूपये
क्यों मांग रहे हो?
गप्पू- तुम्हे दूध के लिए भैंस चाहिए या फिर नैन-मटक्का करने के लिए। 
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बेटा (फोन पर)- मां आज हम दो से तीन हो गए।
मां- वह बेटा, बधाई हो... लड़का हुआ है
या लड़की?
बेटा- नहीं मां, आपकी बहू ने दूसरी शादी कर ली।

Jokes in Hindi: बॉयफ्रेंड से गर्लफ्रेंड ने मांगा ऐसा गिफ्ट, सुनकर चकरा गया दिमाग

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7 पापा!
बाप- शाबाश बेटा मेरा तो बहुत इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद!
बेटा- 8, 9, 10
बाप- और उसके बाद?
बेटा- और उसके बाद गुलाम, बेगम और बादशाह।

Funny Jokes: देवर- किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं? भाभी का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक बुढ़िया अम्मा को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला...
भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दो मां जी,
चार दिन से कुछ नहीं खाया।
बुढ़िया 500 का नोट निकालते हुए बोली- 400 खुले हैं?
भिखारी- हां हैं मां जी
बुढ़िया- तो उससे कुछ लेकर खा लेना...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें