फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: गप्पू से पप्पू- जिंदगी में गर्लफ्रेंड का होना बहुत जरुरी है, वजह पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

Fri, 30 May 2025 01:07 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Hindi Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।

गप्पू (पप्पू से)- जिंदगी में गर्लफ्रेंड का होना बहुत जरुरी है
वरना दिल की बातें बेवड़ो से करनी पड़ती हैं......

गप्पू- यार अगर नारियल के पेड़ पर चढ़ जाऊं,
तो इंजीनियरिंग कॉलेज की लड़कियां दिख जाएंगी?
पप्पू- जरूर, और हाथ छोड़ दोगे तो
मेडिकल कॉलेज की लड़कियां भी दिख जाएंगी......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर-  चिंटू अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए, तो तुम क्या करोगे?
चिंटू- एक-दो घंटे देखेंगे, अगर कोई ले जाता है, तो ठीक
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे......

राजू, सुरेश के घर खाना खा रहा था
राजू- यार तेरा कुत्ता मुझे काफी देर से घूर रहा है?
सुरेश- जल्दी से खाना खा ले, वरना काट भी लेगा
क्योंकि तुम उसी के बर्तन में खाना खा रहे हो.......
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू की छत टपक रही थी, ठीक डाइनिंग टेबल के ऊपर
प्लम्बर ने पूछा- आपको कब पता चला कि छत टपक रही है?
पप्पू- जब कल रात को मेरा पैग 3 घंटे तक खत्म नहीं हुआ......
 

Comedy Jokes: आसमान में तारों की तरफ देखते हुए पत्नी ने पति से कही ऐसी बात, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड चुटकुले - फोटो : freepik
लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी? 
लड़की- अपना नंबर दे दो, जब अभी वाले से ब्रेक-अप हो जाएगा तो मिस कॉल कर दूंगी
लड़के के होश उड़ गए......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
एक महिला सुबह-सुबह बिस्तर से सीधे उठकर मेकअप कर रही थी
तभी पति की भी आंख खुल गई
पति- पगला गई हो क्या? सुबह सुबह मेकअप
पत्नी- चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना फोन खोलना है
फेस लॉक लगा दिया था और अब वह मुझे पहचान नहीं रहा है......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें