Viral Funny Jokes In Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे.....
राजू घबराया हुआ पुलिस स्टेशन पहुंचा
राजू (पुलिस से)- मैं गिरफ्तार होना चाहता हूं
पुलिस- क्यों भाई, तुमने ऐसा क्या किया है?
राजू- मैंने अपनी बीवी के सिर पर जोर से डंडा मार दिया था
पुलिस- तो वो मर गई क्या?
राजू- नहीं बच गई और अब वो मुझे नहीं छोड़ेगी.....
जेलर (कैदी से)- सुना है तुम शायर हो
कोई अच्छी सी शायरी सुनाओ यार
कैदी- गम-ए-उलफत में जो कटी जिंदगी हमारी
जिस दिन हुई जमानत, जिंदगी खत्म तुम्हारी.......