Jokes and Chutkule in Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।
नौकर- साब आपका कोई क्लास मेट आपसे मिलने आया है
मालिक- तेरे को कैसे पता कि वो मेरा क्लास मेट है
नौकर- जी उसने पूछा- ढक्कन घर पे है क्या......
मच्छरों के गुनगुनाने की आवाज आ रही थी
मालिक ने नौकर से कहा- मच्छर मार दो बहुत हो गए हैं
नौकर आलस में पड़ा रहा
थोड़ी देर बाद भी मच्छर गुनगुना रहे थे
मालिक ने फिर चिल्लाकर नौकर से कहा- मच्छर मारे नहीं क्या?
नौकर मालिक से बोला- मच्छरों को तो कब का मार दिया,
ये तो उनकी विधवा पत्नियों के रोने की आवाज है.....