फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Thu, 12 Feb 2026 07:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes:काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
1 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
Hindi Jokes: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

कंजूस आदमी पंडित जी को कम पैसे देते हुए... 
कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए... 
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताउंगा जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी... 
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो ''भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा'।

 
विज्ञापन

2 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
पत्नी- तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो, जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं।
पति- तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है ऐसी जिंदगी पर।
 
विज्ञापन

3 of 5
फनी चुटकुले - फोटो : freepik
ट्रेन में दो यात्री पहला- व्हाट्सएप इंसान को हमेशा आगे बढ़ाता है।
दूसरा- वो कैसे?
पहला- अब मुझे ही देखिए, दो स्टेशन पीछे उतरना था, लेकिन मैं तो आगे आ गया।

Funny Jokes: डॉक्टर- तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे? मरीज का जवाब सुनकर हो गया बेहोश


 

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू सुबह-सुबह अखबार पढ़ रहा था, जिसमें एक जगह लिखा था- 'पत्नी छोड़ो, झोला पकड़ो'!
यह पढ़कर पति का सिर चकरा गया...
फिर उसने दोबारा पढ़ा तो समझ आया, लिखा था - 'पन्नी छोड़ो, झोला पकड़ो'...!

Funny Jokes: मटरू- छत पर चिड़िया को दाना देने जा रहा हूं, भाभी का जवाब सुनकर बोलती बंद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बेटा (पापा से)- कार की चाबी दो, कॉलेज जाना है फंक्शन है।
पापा- क्यों?
बेटा- 10 लाख की गाड़ी में जाऊंगा तो शान बढ़ेगी।
पापा- ये ले 10 रुपए, 30 लाख की बस में जायेगा, तो ज्यादा शान बढ़ेगी।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें