Hindi Jokes: आजकल की भागमभाग जिदंगी में सेहतमंद रहने के लिए हर किसी को हंसना बहुत जरूरी है, क्योंकि हंसी एक दवा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
अकबर- बीरबल मुझे बताओ अपने स्टाफ में सबसे ज्यादा काम करने वाले को कैसे पहचानोगे?
बीरबल- महाराज मैं सब को बुला लेता हूं फिर बताता हूं।
बीरबल सबको बुलाता है और 11वें का हाथ पकड़ कर कहता है महाराज यही है वो जिसने सबसे ज्यादा काम किया है।
अकबर- तुमने कैसे पहचाना इसको?
बीरबल- महाराज मैंने इसका मोबाइल चेक किया है इसके मोबाइल की बैटरी 98% है।