फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule In Hindi: साली- जीजा जी आप क्या करते हैं? फिर जो हुआ पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Tue, 08 Jul 2025 05:52 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। 

विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Hindi Jokes: बीते वर्षो में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।


साली- जीजा जी आपसे एक बात पूछूं?
जीजा- हां पूछो
साली- आप क्या करते हैं?
जीजा- मैं तो पायलट हूं
साली- अच्छा, कौन सी एयरलाइंस में पायलट हैं आप?
जीजा- अरे मैं शादियों में ड्रोन उड़ाता हूं
जीजा की बात सुनकर साली बेहोश....

जीजा (साली से)- एक औरत एक घंटे मे 50 रोटी बना लेती है,
तो तीन औरतें एक घंटे में कितनी रोटी बनाएंगी
साली- एक भी नही, क्योंकि तीनों मिलकर सिर्फ चुगली करेंगी...
विज्ञापन

2 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी (पति से)- उठो जी नाश्ता बनाने जाओ
पति उठा और सीधा बाहर जाने लगा
पत्नी- कहां जा रहे हो?
पति- वकील के पास तुमसे तलाक लेने
थोड़ी देर बाद पति वापस घर आया और सब्जी काटने लगा
पत्नी- क्या हुआ?
पति- कुछ नहीं वकील साहब बर्तन साफ कर रहे थे....
विज्ञापन

3 of 5
भाभी देवर जोक्स - फोटो : अमर उजाला
भाभी (देवर से)- तुम आज देर से क्यों आए हो?
देवर- एक आदमी का 100 का नोट खो गया था इसलिए देर हो गई
भाभी  ओह तो तुम नोट ढुंढवाने में उसकी मदद कर रहे थे
देवर- नहीं मैं तो उस नोट पर पैर रखकर खड़ा था...


Desi Chutkule: पप्पू- तुमने मेरा दिल चुरा लिया, नर्स का जवाब सुनकर उड़े होश

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
लड़का-  तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं लेकिन तुम नहीं बदले
लड़का- वह कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे
और आज भी बेरोजगार हो...

पति (पत्नी से)- शादी से पहले मैं और तुम एक-दूसरे को देखने के लिए
कितने बैचेन रहते थे
पत्नी- अरे छोड़ो पुरानी गलतियों को याद करने से क्या फायदा....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सास-बहू जोक्स - फोटो : freepik
सास घर में पुराने कागजात देख रही थी
तभी सास के हाथ में बहू का ग्यारहवीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड आ गया
सास नम्बरों के नीचे चरित्र प्रमाण पत्र पढ़कर अभी तक बेहोश है
प्रमाण पत्र में लिखा था- नेहा कक्षा की 'मधुरभाषी एवं शांतिप्रिय छात्रा' है... 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें