Hindi Jokes: वर्तमान समय चुनौतियों से भरा हुआ है। इसकी वजह से हर इंसान किसी न किसी वजह से परेशान है। ऐसे में लोग अक्सर तनाव और अवसाद के शिकार हो जाते हैं। अगर आप इन सभी चीजों से बचकर रहना चाहते हैं, तो आपको जरूर हंसना चाहिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और तनाव दूर रहता है। अगर आप नियमित रूप से सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आ हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..
मुझे भी देखने दो, किसका एक्सीडेंट हुआ है?
टपलू भीड़ को हटाते हुए बोला.
जब कोई हटा नहीं, तो वह चिल्लाता हुआ बोला -
जिसका एक्सीडेंट हुआ है, मैं उसका पिता हूं.
रास्ता मिल गया और बब्लू ने देखा तो एक गधा मरा पड़ा था.