फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: साली- गजल और भाषण में क्या अंतर होता है? जीजा का जवाब सुनकर हो गई चुप

Tue, 01 Jul 2025 09:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes:  जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
1 of 5
Viral Funny Jokes - फोटो : freepik
Hindi Jokes:  जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

पेपर देते समय एक छात्र बिल्कुल चुप बैठा था, 
टीचर- तुम परेशान क्यों हो? 
छात्र चुप रहा।
टीचर- क्या तुम पैन भूल गए? 
छात्र फिर चुप रहा।
टीचर- क्या हुआ रोल नम्बर भूल गए? 
छात्र फिर चुपचाप रहा।
टीचर- क्या कैल्कुलेटर भूल गये हो? 
छात्र- अरे चुप हो जा मेरी मां।
इधर मैं पर्चियां गलत सब्जेक्ट की ले आया और तुझे पैन पेंसिल की आग लगी है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
साली- गजल और भाषण में क्या अंतर होता है?
जीजा- पराई स्त्री का हर शब्द गजल होता है और बीवी का हर शब्द भाषण...
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए।
वेटर- क्या लोगे आप?
लड़का- वह मिर्ची वाला घेवर ले आओ
वेटर- हैरान होकर.... क्या?
लड़की- ये पागल पिज्जा मांग रहा है।

आज के मजेदार जोक्स: सोहन ने मोहन को बताया पेट कम करने का उपाय, पढ़कर आप भी हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
बेटा (फोन पर)- मां आज हम दो से तीन हो गए।
मां- वह बेटा, बधाई हो... लड़का हुआ या लड़की?
बेटा- नहीं मां, आपकी बहू ने दूसरी शादी कर ली।

Jokes In Hindi: रमेश- आपने थाली में 500 का नोट क्यों डाला सासू मां? वजह पढ़कर जोर-जोर से हंसने लगेंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, “अजी सुनते हो...?”
पति- “बोलो! क्या हुआ...?”
पत्नी- “मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो!”
पति- ठीक है, तो वापिस सो जा और पहन ले!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें