Hindi Jokes: हंसने से हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। हंसने के लिए हमें किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि हम कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हम जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इस अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़ कर भी हंसा जा सकता है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर जिन्हें पढ़कर आपको हंसी जरूर आएगी। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर।
एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई।
बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली- चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है, देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो।
अब बेचारा बिट्टू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली- सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है, मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा।
बिट्टू (मन ही मन में)- भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जत नहीं की।