फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: साली- जीजा जी अगले जन्म में आप क्या बनोगे, जीजा का जवाब सुनकर बोलती हुई बंद

Wed, 05 Aug 2026 06:58 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: आज कल भागमभाग जिंदगी में लोगों के पास परिजनों के पास बैठकर बात करने का भी समय नहीं है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर।
विज्ञापन
1 of 5
जीजा-साली जोक्स - फोटो : Adobe Stock
Hindi Jokes: हंसने से हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। हंसने के लिए हमें किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि हम कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हम जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इस अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़ कर भी हंसा जा सकता है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर जिन्हें पढ़कर आपको हंसी जरूर आएगी। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर। 

एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई। 
बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली- चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है, देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो। 
अब बेचारा बिट्टू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली- सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है, मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा।
बिट्टू (मन ही मन में)- भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जत नहीं की। 
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
साली- जीजा जी अगले जन्म में आप क्या बनोगे
जीजा- साली जी मैं तो छिपकली बनूंगा
साली वह क्यों जीजू
जीजा- क्योंकि आपकी बहन तो सिर्फ छिपकली से डरती है
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पप्पू (गोलू से)- पता नहीं यार लोग पहली नजर में ही
सच्चा प्यार कैसे ढूंढ लेते हैं?
यहां तो आधे घंटे तक
सेलो टेप का किनारा ही नहीं मिल पाता....

Hindi Jokes: टीचर ने पूछा ऐसा सवाल, स्टूडेंट के जवाब पर पूरी क्लास हंस-हंसकर लोटपोट हो गई

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
रमेश (सुरेश से)- भाई ये साढ़ू भाई किस रिश्ते को कहते हैं?
सुरेश- रमेश की बात को सुनकर जोर जोर से हंसा और बोला
भईया जब 2 अलग-अलग आदमी एक ही कंपनी द्वारा ठग लिये जाते हैं
तो उन दोनों आदमियों का रिश्ता साढ़ू भाई का कहलाता है....

Desi Jokes: डॉक्टर- तुम्हारी नब्ज तो ठीक चल रही है, पिंकी का जवाब पढ़कर खूब लगाएंगे ठहाके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पप्पू- सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है?
गप्पू- क्यों?
पप्पू- ताकि कोई ये न कह सके कि मुझे दुर्घटना से बचने का मौका नहीं दिया गया।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें