फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: साली- जीजा जी, आप रोज हमारे घर क्यों आते हैं? जीजा का जवाब हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 23 May 2026 06:30 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। आप नीचे दिए गए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जीजा साली जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है। हंसी आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

एक बाबा किसी महफिल में गए वहां सब उनका मजाक उड़ाने लगे 
बाबा ने कहा- देखो हम फकीर लोग हैं हमारा मजाक न उड़ाए 
लोग खूब हंसे...अचानक उन सबको दिखना बंद हो गया
वे अंधे हो गए, फिर सब बाबा के कदमों में गिर गए
बाबा जी हमें माफ कर दो..बाबा ने जूता उतारा और सबके एक-एक मारा
और बोलो लाइट चली गई
कोई जेनरेटर ऑन करो मुझे भी दिखाई नहीं दे रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
जीजा साली जोक्स - फोटो : freepik
साली- जीजा जी, आप रोज हमारे घर क्यों आते हैं?
जीजा- तुम्हारी दीदी कहती है, घर के कामों में हाथ बंटाओ… तो मैं हंसी बटोरने आ जाता हूं!
विज्ञापन

3 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

पिता- पढ़ ले नालायक, कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है।
बेटा- हां पापा देखी है, बल्कि रोज देखता हूं उसे।
पिता- कौन सी बुक पढऩे लगा है तू?
बेटा- फेसबुक।

Jokes in Hindi: पत्नी- सुनो मेरे मुंह में मच्छर चला गया, अब क्या करूं? पति का जवाब सुनते ही कर दी धुनाई
 

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पिता ने अपने बेटे को जीन्स का बटन टांकते हुए देखा और बोले- बेटा, हमने तुम्हारी शादी करवाई,
बहू घर लाए फिर भी तुम अपने बटन खुद टांक रहे हो?
बेटा- पिता जी आप गलत सोच रहे हैं, ये जीन्स उसकी ही है।

Funny Jokes: बॉयफ्रेंड- जानू कहां गायब थी 3 घंटे से? गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर हुआ बेहोश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया।
एक बच्चा ये देख रहा था, उसने अपने पिता से पूछा -पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं ?
पिता ने उत्तर दिया - बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें