फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: काजू खा रही साली से जीजा ने कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Tue, 03 Jun 2025 12:06 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: अच्छे खान पान के साथ ही सेहतमंद रहने के लिए हंसना भी बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता हमसे दूर रहती है। अगर हम खुश रहते हैं तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes In Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।

साली काजू खा रही थीं, तभी जीजा ने प्यार से बोला-
जरा मुझे भी टेस्ट करा दो
साली ने एक काजू जीजा के हाथ में रख दिया और बाकी खुद खाने लगी
जीजा- बस एक ही काजू?
साली- हां क्योंकि बाकी सबका स्वाद भी ऐसा ही है....

जीजा (साली से)- देखो मौसम कितना हसीन है
तुम्हारा क्या प्लान है?
साली- मेरा तो वही है 178 में 1 GB का 28 दिन के लिए......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पत्नी- अजी सुनते हो दो किलो मटर ले लूं क्या?
पति- हां ले लो, जो ठीक लग रहा है कर लो,
पत्नी- राय नहीं मांग रही आपकी,
पूछ रही हूं कि छील लोगे इतनी मटर या फिर कम लूं......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
मंटू- पापा क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं?
पापा- नहीं पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा?
मंटू- क्योंकि पापा मैं कहीं भी जाता हूं, तो
सब यही कहते हैं, हे भगवान फिर आ गया....

टीचर (स्टूडेंट से)- ये बताओ कि नदी में नींबू का पेड़ लगा है तो उसे कैसे तोड़ोगे?
स्टूडेंट- चिड़िया बनकर
टीचर- तुम्हें चिड़िया कौन बनाएगा?
स्टूडेंट- जो नदी में नींबू का पेड़ लगाएगा.....

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं, पर तुम नहीं बदले
लड़का- वो कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो....
 

Today Funny Jokes: गर्लफ्रेंड- अले मेले बाबू ने थाना थाया, बॉयफ्रेंड का जवाब पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
संता- गुरुजी मुझे बताइए कि मैं कैसे अपने अंदर की कमियां ढूंढू?
गुरुजी - बेटा बहुत आसान है शादी कर लो
संता- उससे क्या होगा?
गुरुजी- तुम्हारी पत्नी न केवल तुम्हारी बल्कि तुम्हारे पूरे खानदान की कमियां
इतनी बार गिनवाएगी कि तुम्हें याद हो जाएंगी.... 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें