Jokes In Hindi: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही वह दिल की कई बीमारियों से बचा रहता है। यही वह है कि लोगों को नियमित रूप से हर दिन हंसने की सलाह दी जाती है। अगर आपको लगता है कि आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं तो, आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
पप्पू (गप्पू से)- यार मैं घरवालों से बहुत परेशान हूं
गप्पू- क्यों?
पप्पू- अरे मेरे घरवालों को घड़ी में टाइम देखना तक नहीं आता
गप्पू- मतलब?
पप्पू- सुबह-सुबह मुझे जल्दी उठाते हैं और कहते हैं,
उठ जा देख कितना टाइम हो गया....
पप्पू (गप्पू से)- यार आज के युग में किसी पर भरोसा नहीं किया जा सकता
गप्पू- ऐसा क्यों?
पप्पू- मैं टीवी छोड़कर पानी पीने क्या गया,
इतने में गुंडे हीरोइन को उठाकर ले गए......