फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पति- भाग्यवान जरा एक कप चाय तो बनाना, पत्नी का जवाब सुनकर हो गई बोलती बंद

Thu, 20 Jul 2023 02:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: वर्तमान समय में हसना बहुत जरूरी है। हम सभी को तनाव से दूर रखने में हंसी बड़ी भूमिका होती है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और नकारात्मकता हमारे आसपास भी नहीं भटकती है। हंसी हमारे मन की उदासी को दूर करती है और खुशहाली लाती है। इसलिए बहुत जरूरी है कि हम तनाव और बीमारियों से बचने के लिए हर दिन हंसे। हम आपके मन को प्रसन्न रखने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

एक भैंस घबराई हुई जंगल मे भागी जा रही थी,
उसे देख चूहे ने पूछा- क्या हुआ बहन कहाँ भागे जा रही हो,
भैंस- जंगल में पुलिस हाथी पकडने आई है,
चूहा- पर तुम क्यों भाग रही हो तुम तो भैंस हो,
भैंस- ये भारत है भाई,
पकड़े गये तो 20 साल तो अदालत मे ये सिद्ध करने मे ही लग जायेंगे कि,
मैं हाथी नही भैंस हूँ,
 ये सुन भैंस के साथ चूहा भी भागने लगा...
विज्ञापन

2 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पति- क्या कर रही हो तुम?
पत्नी- आसमान देख रही हूं।
पति- आज मौसम कितना हसीन है एक भी तारा नहीं दिख रहा है।
पत्नी (पति से बोली)- अच्छा एक बात बताओ
पति - हां पूछो
पत्नी- वो कौन सी चीज है जो तुम रोज देख सकते हो पर ला नहीं सकते ?
पति तुरंत बोला- पड़ोसन !
पति की बात सुनकर पत्नी ने उसे चांद तारे सब एक साथ दिखा दिए
विज्ञापन

3 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

पत्नियां बहुत समझदार होती हैं,
दूसरो के सामने अपने पति को कभी सीधे बेवकूफ नहीं बोलती हैं...
बल्कि घुमाकर कहती हैं...अरे इनको तो कुछ पता ही नहीं है....
बहुत सीधे-सादे हैं दुनियादारी की समझ ही नहीं है...!

Funny Jokes: बॉयफ्रेंड ने पजामा और प्लाजो में ऐसा अंतर बताया, जानकर बेहोश हो गई गर्लफ्रेंड

4 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पति- भाग्यवान जरा एक कप चाय तो बनाना
पत्नी- खुद ही बना कर पी लो, मैं कुछ बिजी हूं आज वरना...
पति- वरना क्या...???
पत्नी- वरना घर में भी वही होगा जो टीवी में चल रहा है...
पति- गुस्से में बोला, टीवी में क्या चल रहा है...
पत्नी: महाभारत...तब से घर में शांति है...!!!

आज के मजेदार जोक्स: टमाटर और आदमी में है गजब की समानता, जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
एक बार दो चूहे के बच्चे बाइक पर जा रहे थे...
रास्ते में उन्हें शेर का बच्चा मिला...उसने कहा मुझे भी बिठा लो
कुछ सोचने के बाद चूहे ने कहा...देख ले,
वरना बाद में तेरी मम्मी बोलेंगी गुंडों के साथ घूमता है...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें