Funny Chutkule In Hindi: हंसने-मुस्कुराने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और चेहरा चमकता रहता है। हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए। अगर हम सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
सुबह-सुबह पत्नी ने कहा - जल्दी से न्यूजपेपर दो।
पति- तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और तुम न्यूज पेपर मांग रही हो।
यह लो मेरा टैबलेट।
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा.
अब पति सदमे में है!
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
एक अक्षर गलत होने की वजह से एक किताब की 10 लाख कॉपियां
दो दिन में ही बिक गईं।
दरअसल, ये गलती उस किताब के टाइटल में हो गई थी।
किताब का नाम था – ‘एक आइडिया जो आपकी लाइफ बदल दे,
और गलती से हो गया – ‘एक आइडिया जो आपकी वाइफ बदल दे।
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
लड़की देखने मोनू सपरिवार पहुंचा
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी
लड़की वालों ने कहा, 'मिंकी की आवाज कोयल जैसी है
उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है
मोनू ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?
4 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
पति और पत्नी का ज़ोरदार झगड़ा होता है,
पति गुस्से से- तेरी जैसी 50 मिलेंगी,,
पत्नी हंस के- अभी भी मेरी जैसी ही चाहिए।
पप्पू सब्जी वाले से बोला भैया 5kg टमाटर देना
पास खड़ी 2 महिलाओं में से एक आंटी बोली-लड़का अच्छे घर का लग रहा है।
अपनी पिंकी के लिए ठीक रहेगा।आंटी की बात सुनकर पप्पू ने बोला भैया ऐसा करिए 5 किलो और पैक कर दीजिए।
अब पप्पू की तरफ देखकर आंटी ने घर का पता ही पूछ लिया।