फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: जब पतिदेव से हो गई गलती से मिस्टेक, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 12 Jun 2025 10:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Hindi Jokes:  काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है। हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर जोर-जोर से हंसिए।

एक बार क्लास में मैडम ने बच्चों से एक सवाल पूछा...
मैडम- तुम सब में से सबसे बहादुर कौन है बच्चों...?
मैडम का सवाल सुन के सारे बच्चों ने हाथ उठा दिए...
यह देख मैडम ने एक और सवाल पूछा...
मैडम- अच्छा बताओ, अगर तुम्हारे स्कूल के सामने कोई बम रख दे, तो तुम क्या करोगे...?
मैडम का सवाल सुन पप्पू ने हाथ उठाया और बोला
पप्पू- मैडम जी एक, दो मिनट देखेंगे अगर कोई ले जाता है तो ठीक है, नहीं तो स्टाफरूम में रख देंगे!

 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- सुनो जी, आज से तुम रोजाना शराब पिया करो...!
पति- क्यों...?
पत्नी- क्योंकि, आप नशे में ज्यादा काम करते हो...!, 
पति- मैं कुछ समझा नहीं...?
पत्नी- अरे कल तुम शराब पीकर आए तो नशे में सारे गंदे पड़े बर्तन धो डाले,
और तो और आपने मेरे पांव भी दबाए...!
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी - तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो ?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है....
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं।
 पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई।

Funny Chutkule: देवर- भाभी आपको मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? फिर जो हुआ पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पति बादाम खा रहा था...
बीवी बोली- मुझे भी टेस्ट कराओ...!
पति ने एक बादाम बीवी को दे दिया
बीवी- बस एक...?
पति- हां, बाकी सबका भी ऐसा ही टेस्ट है...!

Hindi Jokes: टीचर- इन दो वाक्यों में अंतर बताओं, चिंटू ने दिया गजब का मजेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू सुबह-सुबह अखबार पढ़ रहा था, जिसमें एक जगह लिखा था- 'पत्नी छोड़ो, झोला पकड़ो'!
यह पढ़कर पति का सिर चकरा गया...
फिर उसने दोबारा पढ़ा तो समझ आया, लिखा था - 'पन्नी छोड़ो, झोला पकड़ो'...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें