फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: आदमी की बात सुनकर नाई की भी आंखों में आ गए आंसू, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Tue, 24 Jun 2025 02:32 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: अच्छे खान पान के साथ ही सेहतमंद रहने के लिए हंसना भी बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता हमसे दूर रहती है। अगर हम खुश रहते हैं तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है। 

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Hindi Chutkule: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

नाई की भी आंख में आंसू आ गए जब उससे एक कस्टमर ने कहा,
बाल इतने छोटे कर दो कि बीवी के हाथ में न आए.......

औरत- भैया लाल मिर्च देना
दुकानदार चिल्लाया- अरे हरी मिर्च देना जरा 
औरत- पर भाईसाहब मैंने लाल मिर्च मांगी है, जल्दी मंगाइए 
दुकानदार- अरे हरी मिर्च ला रे जल्दी, 
औरत (गुस्से में )- भैया मुझे लाल मिर्च लेनी है, आप बार-बार हरी मिर्च क्यों चिल्ला रहे है, 
दुकानदार (मुस्कुराते हुए)- नाराज न होइए मैडम, लाल मिर्च ही दे रहा हूं,
हरी तो मेरे नौकर का नाम है.......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- इस खाली स्थान को भरो,  900 चूहे खाकर बिल्ली----चली
टीटू- 900 चूहे खाकर बिल्ली धीरे-धीरे चली
टीचर- मूर्ख मुझसे मजाक करता है, क्लास से बाहर जाओ
टीटू- टीचर, ये तो मैंने आपका दिल रखने के लिए कह दिया,
वर्ना 900 चूहे खाकर बिल्ली क्या खाक चल पाती..... 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू ने घर का दरवाजा निकाला और कंधे पे रख के बाजार में गया
एक आदमी ने पूछा- ओ भाई, दरवाजा बेचना है क्या?
पप्पू - नहीं, ताला खुलवाना है
चाबी गुम हो गयी है
आदमी- अगर घर में चोर घुस जाएगा तो?
पप्पू- अरे बेवकूफ, वो अंदर कैसे जायेगा
दरवाजा मेरे पास है.......
 

4 of 5
जीजा-साली जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- आपने कुछ सुना
पति- क्या? 
पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी, आज वो मर गए 
पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू को फायर ब्रिगेड में नौकरी मिल गई
एक औरत ने फोन किया- हैल्लो, मेरे घर में आग लग गयी है
पप्पू- आपने पानी डाला?
औरत- हां, पर फिर भी आग बुझी ही नहीं
पप्पू- पगली, फिर हम वहां आकर क्या करेंगे?
हम भी तो पानी ही डालेंगे ना......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें