फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पत्नी ने पति से पड़ोसन को लेकर पूछ लिया ऐसा सवाल, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

Sat, 15 Mar 2025 03:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: हंसने के लिए इंसान को किसी खास समय का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह किसी समय हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Freepik
Hindi Jokes: हंसने के लिए इंसान को किसी खास समय का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह किसी समय हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए नए-नए जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी ठहाके लगाकर हंसने लगेगा। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पप्पू अपना लेसन याद करके नहीं आया।
टीचर- अपना लेसन याद क्यों नहीं किया ?
पप्पू- जी मैम, कल रात को जैसे ही पढ़ने बैठा, लाइट चली गई।
टीचर- तो फिर लाइट नहीं आई क्या ?
पप्पू- आई, पर फिर से जैसे ही पढ़ने बैठा फिर चली गई।
टीचर- अरे तो फिर लाइट नहीं आई क्या?
पप्पू- आई थी, पर मैं फिर इस डर से पढ़ने नहीं बैठा कि फिर से ना चली जाए!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
बीवी ने पति को मैसेज किया - आपको पड़ोसन कैसी लगती है...? 
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -
एकदम बंदरिया जैसी...! 
बीवी - ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना, नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
चिंटू- अपने देश में मृत्यु की औसत दर क्या है ?
मिंटू- सौ फीसदी !!!
चिंटू- सौ फीसदी... क्या मतलब?
मिंटू- मतलब यह कि जो भी जन्म लेता है, वह जरूर मरता है।

Viral Jokes: लव मैरिज करने को लेकर बॉयफ्रेड ने गर्लफ्रेंड को दिया ऐसा मजेदार जवाब, पढ़कर लगाएंगे ठहाके
 

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
भिखारी- पहले आप 10-10 रू देते थे अब सिर्फ 1 रू का सिक्का?
रमेश- बाबा पहले मैं कुंवारा था अब शादीशुदा हूं।
भिखारी- शर्म नहीं आती मेरे पैसों से अपने बीवी-बच्चों को पाल रहा है।

Funny Jokes: पति-पत्नी पर बनें इन चुटकुलों को पढ़कर खिल उठेगा सभी का चेहरा, हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
लड़की वाले शादी के लिए देखने आ रहे थे...!
पापा- बेटा लड़की वाले आ रहे हैं, उनके सामने थोड़ी लंबी-लंबी फेंकना...!
लड़की वालों के आते ही
बेटा- पापा जरा चाबी देना, वो ट्रेन धूप में खड़ी है, अंदर कर देता हूं...!
पापा बेहोश...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें