फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Funny Jokes: पति- धागा क्यों खोल दिया? पत्नी का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

Wed, 28 May 2025 01:52 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Hindi Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....


पत्नी ने मंदिर में अपने पति के लिए
मन्नत मांग कर धागा बांधा
फिर कुछ सोच कर एकदम से धागा वापस खोल दिया
पति ने पत्नी से पूछा- धागा क्यों खोल दिया
पत्नी बोली- आपके लिए मन्नत मांगी थी कि आपकी
सारी मुसीबते दूर हो जाये
फिर ख्याल आया कही मैं ही न निपट जाऊ......
विज्ञापन

2 of 5
देवर-भाभी मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
राजू- नारी जल की तरह शीतल और तरल होती है
और पुरुष मिट्टी की तरह ठोस और रुखा होता है
सुरेश- फिर?
राजू- फिर क्या जब दोनों की शादी हो जाती है तो
कीचड़ हो जाता है......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीटू- आपने नर्स बहुत अच्छी रखी है, उसके हाथ लगाते ही में ठीक हो गया
डॉक्टर- मैं जानता हूं, थप्पड़ की आवाज बाहर तक आई थी....

दरोगा- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई?
गोलू- सर, हवालदार साहब ने कहा था,
अगर जेल नहीं जाना चाहता तो जेब गर्म कर,
मैंने माचिस जला दी.....
 

Comedy Jokes: बस में बैठे बूढ़े ने बुढ़िया से कही ऐसी बात, पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
रामू ने रवि से पूछा- ये नया फोन कब खरीदा?
रवि- नया नहीं, मेरी गर्लफ्रेंड का है
रामू- गर्लफ्रेंड का फोन क्यों ले आया?
रवि- रोज कहती थी मेरा फोन नहीं उठाते
आज मौका मिला तो उठा लाया.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़का एक सुंदर लड़की को बड़ी देर से घूर रहा था
लड़की (गुस्से में)- क्या देख रहे हो?
लड़का (हड़बड़ी में)- देख रहा हूं कि अगर तुम मेरी अम्मा होती
तो मैं भी सुन्दर होता......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें