Hindi Jokes: अगर आपको स्वस्थ रहना है, तो सुबह और शाम हंसना शुरू कर दीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव से बचा रहता है और कई तरह की बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसान बहुत जरूरी है। आज कल की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसलिए जब भी आपको मौका मिले हंसी-मजाक जरूर करिए। इसलीलिए हम आप सभी लोगों को हंसाने के लिए कुछ जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
आइने के सामने खड़ी पत्नी ने अपने पति से पूछा- मैं बहुत ज्यादा मोटी लग रही हूं क्या?
झगड़ा न हो जाये, ये सोचकर पति मुस्कुराकर बोला- अरे नहीं, बिल्कुल भी नहीं।
पत्नी खुश हो गयी और रोमांटिक होकर बोली- ठीक है, तो फिर मुझे अपनी बाहों में उठाकर फ्रिज तक ले चलो, मुझे आइसक्रीम खानी है।
सिचयूशेन को कंट्रोल के बाहर जाता देख पति बोला- जानेमन, तुम यहीं रुको,मैं फ्रिज लेकर आता हूं।