फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: लड़की और डॉक्टर की बातें आपको कर देंगी लोटपोट, पढ़िए वायरल चुटकुले

Sat, 10 Jun 2023 02:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, बड़ी-बड़ी परेशानियां आसानी से दूर हो जाती हैं। हंसने से मन शांत रहता है और आप सही फैसले ले सकते हैं। कई लोग ऐसे होते हैं, तो हंसी-मजाक करना नहीं पसंद करते हैं, ऐसे लोग जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। हंसना एक तरह का योग है, जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। 

पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।

बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी।

पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे।

पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया।

पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे।

पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई बात बराबर।
विज्ञापन

2 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पिंकी- जल्दी-जल्दी चलकर आई और टैक्सी में बैठ कर बोली 

पिंकी- ड्राइवर जल्दी टैक्सी भगाओ, मुझे जरूरी काम है 

ड्राइवर- पर मेम साहब, यह तो मेरी टैक्सी है। इसे क्यों भगाऊं? 

 
विज्ञापन

3 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
रात के 10 बजे मीना देहाती डॉक्टर को फोनकर बोली...

मीना- मैं बहुत खूबसूरत हूं, गोरी हूं, देखने में बिल्कुल प्रियंका जैसी हूं।

हालांकि, रात में सांवली दिखती हूं। इसके लिए चेहरे पर क्या लगाकर सोना है।

देहाती डॉक्टर- सन ग्लासेस उतारकर सोया करो

Funny Jokes: डॉक्टर- आपका लड़का पागल कैसे हो गया? पिता का जवाब सुनकर उड़ जाएंगे होश
 

4 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
बस स्टैंड पर खड़ी पड़ोस की लड़की से फिल्मी स्टाइल में पप्पू बोला... 

पप्पू- प...प...प...प्रिया...तेरी आंखों में मुझे मेरी पत्नी नजर आ रही है... 

लड़की- थप्पड़ लगाकर बोली...सूरत देखी है? 

पप्पू- नहीं, बस एक बार अहमदाबाद तक गया हूं।

Jokes: जब टीटी ने पप्पू को प्लेटफार्म पे पकड़ लिया, फिर जो हुआ जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू और गप्पू दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे।

टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?

पप्पू- मैडम फिर आप कहोगे नकल मारी है, इसीलिए।

पिंकी गुस्से से चीखी- तो मुझे ही भगा कर ले चलो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें