फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule In Hindi: पप्पू से गप्पू- पत्नी के पैर दबाना खिदमत है या मोहब्बत? जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Sat, 07 Jun 2025 10:48 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। सेहतमंद रहने के लिए बड़े-बड़े हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी हंसने-हंसाने और खुश रहने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Hindi Chutkule: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

पप्पू (गप्पू से)- यार पत्नी के पैर दबाना खिदमत होती है या मोहब्बत?
गप्पू-  अगर पत्नी अपनी हो तो खिदमत और अगर दूसरे की हो तो मोहब्बत.....

पप्पू- क्या तुम्हें जापानी भाषा बोलनी आती है?
गप्पू- हां एकदम अच्छे से आती है, बस अंग्रेजी में लिखी होनी चाहिए......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बाप नालायक तू फेल कैसे हो गया?
बेटा- पेपर में मास्टरजी ने सवाल ही ऐसे दिए थे, जो मैंने कभी सुने ही नहीं थे
बाप- तो तूने जवाब कैसे-कैसे लिखे?
बेटा- मैं भी होशियार ठहरा... मैं भी ऐसे उत्तर लिख आया, 
जो कभी मास्टर ने भी नहीं सुने.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
गप्पू ऑफिस में लेट पहुंचा
बॉस- कहां थे अब तक?
गप्पू- जी वो गर्लफ्रेंड को कॉलेज छोड़ने गया था
बॉस- शटअप, कल से ऑफिस टाइम से आना, नहीं तो खैर नहीं
गप्पू- ठीक है तो फिर अपनी बेटी को खुद ही कॉलेज छोड़ देना....


Funny Jokes: सास- देख बहु इस घर के नियम-कानून अच्छे से समझ ले, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रूकेगी हंसी

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पति- शादी के पहले तुम बहुत उपवास रखती थीं
पत्नी- हां, 16 सोमवार के रखती थी
पति- तो अब क्या हुआ?
पत्नी- फिर तुमसे शादी हो गई
और मेरा उपवास से भरोसा ही उठ गया.......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू एक खूबसूरत लड़की का हाथ पकड़कर बोला-
आई लव यू, तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो
लड़की- अच्छा पर तुम्हारे पीछे मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है
चिंटू- पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसको दूं?
तभी लड़की झट से बोल पड़ी, लो अब क्या मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती...


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें